फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती: मास्क न लगाने वालों पर 33 हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर अब सख्ती शुरू हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया। इसमें 228 ऐसे व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई जो बिना मास्क के सड़कों से गुजर रहे थे। इन पर 33500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि लापरवाही के चलते हर रोज कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसे लेकर कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों पर सख्ती बरतना शुरू कर दी है। मास्क नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जुर्माना भरना होगा। शुक्रवार को सड़क, दुकान, ढाबा, सार्वजनिक स्थलों पर घूमने वाले 228 लोगों को बिना मास्क पकड़ा। ऐसे लोगों को मास्क पहनने की हिदायत के साथ ही 33500 रुपये का जुर्माना भी लगाया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि बिना वजह घरों से बाहर न निकालें। बहुत जरूरी काम होने पर निकलते समय मास्क पहनें और दो गज की दूूरी बनाकर रखें। वैश्विक महामारी चरम पर है, बचाव बेहद जरूरी है।
-------------------
वीडियो बनाकर परिजनों को भेजेगी पुलिस
बिना मास्क लगाए लोगों पर कानूनी कार्रवाई तो कही ही जाएगी, उन्हें सामाजिक रूप से भी हतोत्साहित किया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि सभी थाना पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं कि अगर कोई बिना मास्क गुजरता है तो वीडियो बनाकर परिजनों और रिश्तेदारों को डालें, जिससे उनकी हरकत जगजाहिर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें