फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

77 परीक्षा केंद्रों पर 51 हजार परीक्षार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा

Wed, 10 Feb 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
18 फरवरी से शुरू होने रही बोर्ड परीक्षा में 77 परीक्षा केंद्रों पर 51283 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिलाधिकारी ने श्रीगणेश इंटर कालेज में परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक की और कहा कि किसी केंद्र पर नकल होती मिली तो उसे हमेशा के लिए काली सूची में डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के विजयेंद्र पाण्डियन ने कहा कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं को शांति पूर्ण, व्यवस्थित एवं नकल विहीन संपन्न कराने की जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापकों और प्रशासन की है। नकल होने पर केंद्र व्यवस्थापक पूर्ण रूप से जिम्मेदार माने जाएंगे और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षक  सम्मानित व्यक्ति हैं, अपनी मर्यादा बनाएं रखें। नकल कराकर छात्र-छात्राओं के भविष्य और अपनी छवि खराब न होने दें। प्रशासन आपके साथ रहेगा। गड़बड़ी करने वालों से निबटने के लिए पर्याप्त पुलिस की व्यवस्था रहेगी। केंद्र पर परीक्षार्थियों के बैठने और प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था हो।
जिला विद्यालय निरीक्षक भूरी सिंह ने बताया कि जनपद में हाईस्कूल के 29567 और इंटरमीडिएट के 21716  व जिले में 51283 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाओं के लिए जिले को 11 सेक्टरों में बांटकर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। संवेदनशील व अति संवेदनशील केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। निरंतर निरीक्षण के लिए चार सचल दल गठित किए गए हैं। कंट्रोल रूम पर 05744-247085 मोबाइल नंबर 9454457294 व 9412273762 नंबर पर सूचना दी जाएगी। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार तथा संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में केंद्र व्यवस्थापक व प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें