पुलिस गिरफ्त में आरोपी पंकज और दिलीप। स्रोत पुलिस विभाग
अलीगंज। कस्बे के जय दुर्गा मां काली मंदिर पर माता वैष्णो देवी की 67वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर 501 कलश की यात्रा निकाली गई। इसमें अनेक झांकियां एवं काली अखाड़ा शामिल थे।
विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, एसडीएम जगमोहन गुप्ता, क्षेत्राधिकारी नीतीश गर्ग ने धर्म ध्वजा दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।
डाक बंगला से शुरू हुई कलश यात्रा मेन मार्केट, तहसील चौराहे, मोहल्ला गुलाम हुसैन, मोहल्ला सुमेरचंद, मोहल्ला चतुर्भुज, मोहल्ला सुदर्शन दास, मातादीन चौराहा, गांधी मूर्ति चौराहे होती हुई काली मंदिर पर संपन्न हुई। झांकियों में भगवान श्रीगणेश, अघोरी बाबा, बांके बिहारी, बाहुबली हनुमान, राधा-कृष्ण, भगवान शिव, खाटू श्याम, महाकाली अखाड़ा शामिल रहे। इसमें कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर, दिनेश गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता राजू, राकेश गुप्ता, दीपक गुप्ता, राजीव सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।