फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कोयना और बरौली में प्रधान पद के लिए पड़े 64.76 फीसदी वोट

Wed, 19 Feb 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
गांव कोेयना में वोट डालने के लिए परिजनों के सहारे जाती एक बुजुर्ग महिला-  - फोटो : गांव कोेयना में वोट डालने के लिए परिजनों के सहारे जाती एक बुजुर्ग महिला-
विज्ञापन
एटा। शीतलपुर विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोयना और गढ़ी तालुका बरौली में प्रधान पद के लिए उपचुनाव के तहत बुधवार को मतदान कराया गया। दोनों पंचायतों में 64.76 फीसदी मतदाताओं ने प्रधान चुनने के लिए वोट डाले।
विज्ञापन

सुबह 6 बजे से मतदान शुरू हुआ। शाम 5 बजे समाप्ति तक ग्राम पंचायत कोयना में 74.55 फीसदी मतदान हुआ। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 786 है। तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। ग्राम प्रधान प्रियंका यादव की मृत्यु होने के बाद उपचुनाव कराया जा रहा है। उनके पति अजय यादव के अलावा रूप सिंह और अरुणा देवी के बीच मुकाबला है।
गांव गढ़ी तालुका बरौली में भी मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। एसडीएम सदर जगमोहन गुप्ता ने बताया कि गढ़ी तालुका बरौली में तीन पोलिंग बूथ पर मतदान प्रक्रिया कराई गई। बूथ संख्या एक पर कुल 62.81 फीसदी, बूथ संख्या दो पर 56.05 फीसदी और बूथ संख्या तीन पर 57.82 फीसदी मतदान हुआ। इस पंचायत पर कुल मिलाकर 2494 मतदाता हैं। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। दोनों पंचायतों में कुल 64.76 प्रतिशत वोटिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें