फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

640 नेत्र रोगियों के किए आपरेशन

Tue, 03 Nov 2015 06:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेकूलर नाम का वायरस देश को खोखला कर रहा है। देश का दुर्भाग्य है कि सरकार और नेता सभी सेकूलरवाद का जहर घोलने में लगे हैं। संसार में केवल एक ही धर्म है।  
विज्ञापन

जूना अखाड़ा हरिद्वार के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज ने गांव सुम्मेरपुर कचौरा में स्वर्गीय मयंक शर्मा की 10वीं पुण्य स्मृति में आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर के समापन समारोह में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों के लिए समाजसेवियों को आगे आना चाहिए। वैदिक ज्योतिष संस्थान के अध्यक्ष आचार्य ब्रजेश शास्त्री ने कहा कि यदि हम धर्म की रक्षा करें तो धर्म हमारी रक्षा करेगा।  
विज्ञापन

इससे पूर्व स्वर्गीय कृष्णलाल शर्मा, मयंक शर्मा के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित और माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ मण्डलेश्वर ने किया। मैनेजिंग ट्रस्टी उमाशंकर शर्मा ने दस सालों में ट्रस्ट द्वारा किए जनसेवा के कार्यों के बारे में बताया। गौरी शंकर शर्मा, गिरजा शंकर, भवानी शंकर शर्मा, अमलेंदु शर्मा और विशिष्ट सहयोगी कल्याणं करोति के महासचिव सुनील शर्मा ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
अध्यक्षता धर्म जागरण मंच के ईश्वर दयाल शर्मा ने की। संचालन गौरीशंकर और प्रो. श्रीकृष्ण शर्मा ने किया। मरीजों को निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। इस शिविर में 640 मरीजों के आपरेशन किए।
इस मौके पर किसान संघ के क्षेत्रीय सगंठन मंत्री सोनपाल, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, स्वेतांक शर्मा, नीरज किशोर शर्मा, नित्यानंद वर्मा, नीरज अग्रवाल, चेतन शर्मा, भद्रपाल चौहान, वीरेंद्र शर्मा, कपिल शर्मा, दिनेश शर्मा, पवन वार्ष्णेय, गौरव आचार्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें