फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

59 गैरहाजिर कार्मिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर निलंबन के निर्देश

Tue, 31 Jan 2017 12:18 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
व‌िधानसभा चुनाव 2017 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विज्ञापन
निधौली रोड स्थित अविनाशी सहाय आर्य इंटर कालेज मेें सोमवार को दो शिफ्टों में पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर प्रभारी अधिकारी कार्मिक/सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया ने पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर निलंबल की कार्रवाई करने के लिए डीएम को अवगत कराया।
प्रशिक्षण के दौरान सीडीओ ने कहा कि विस चुनाव को लेकर बूथ पर भारी मात्रा में फोर्स की तैनाती की जा रही है। पोलिंग स्टेशन पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने दी जायेगी। पीठासीन अधिकारी अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त करें। पीठासीन अधिकारियों द्वारा राजनैतिक दबाव और किसी अन्य व्यक्ति से आश्रय कतई न ली जाये। किसी के साथ भेदभाव नहीं करना है। मतदान केन्द्र के आसपास 200 मीटर की परिधि में प्रत्याशियों द्वारा बस्ता आदि लगाये जाने पर कार्रवाई होगी। प्रशिक्षण के दौरान पीडी आरके गौतम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रहे गैरहाजिर, रिपोर्ट दर्ज कर होगा निलंबन
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रथम पाली में योगेश कुमार, अभिषेक प्रताप, हरिओम, राजकुमर, मुन्ना सिंह बघेल, धीरेन्द्र सिंह, अवधेश सिंह, रामनाथ सिंह, चोखेलाल, पंकज यादव, सुभाष चन्द्र, अजय पाठक, सुधीर कुमार, धर्म सिंह, रामबाबू, सुशील कुमार, रमेश चन्द्र, गणेश तिवारी, सुरेश सिंह, गिर्राज किशोर, जमायत अली, संजय शर्मा, प्रमोद उपाध्याय, अमित यादव और द्वितीय पाली में केशव सिंह, फूल सिंह, सत्येन्द्र चौहान, दुर्गेश कुमार, सुरेन्द्र कुमार, प्रेमराज, केशव देवी सोनी, श्यौराज सिंह, रियाज, कश्मीर सिंह, अवनबीश यादव, सत्यपाल सिंह, राकेश यादव, शैलेन्द्र सिंह, वेदप्रकाश, राजकुमार, मनोज कुमार, मुहरपाल सिंह, विमय कुमार, आनन्द कुमार, अजय नारायण, बैनीराम, रजनीश शर्मा, बचूलाल, राजेश बाबू, रोशन सिंह, सूर्यकांत मिश्रा, रूपेश शर्मा, ब्रहमराज सिंह, आकाश कुमार, चाणक्य शर्मा, मनवीर सिंह, रवेन्द्र बघेल, रामशरन समेत 59 अनुपस्थित पीठासीन अधिकारियों के खिलाफ प्रभारी अधिकारी कार्मिक ने एफआईआर दर्ज कर निलंबित करने के निर्देश दिये हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें