फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

54 स्थानों पर आज अदा होगी जुमा अलविदा की नमाज

Thu, 30 Jun 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
54 स्थानों पर आज अदा होगी जुमा अलविदा की नमाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जुमा अलविदा की नमाज शुक्रवार को अदा होगी। नमाज को शांति पूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियां कर ली हैं। नमाज स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस, पीएसी के जवानों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

जनपद में 54 स्थानों पर जुमा अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। नमाज के लिए मस्जिदों में विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मस्जिदों के आसपास सफाई आदि कराई गई है। वहीं नमाज को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा आदि सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। 165 प्रशिक्षित सिपाहियों को सभी थाना क्षेत्रों में नमाज के दौरान तैनाती के लिए भेजा गया है। सभी थानों की फोर्स भी नमाज के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से लगाई गई है। कासगंज एवं गंजडुंडवारा में पीएसी के जवानों की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक राधे मोहन भारद्वाज ने बताया कि सभी संवेदनशील क्षेत्रों में खास निगरानी रखी जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें