फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पेड़ व छत से गिरकर बालिका सहित 5 घायल

Mon, 14 Jul 2025 05:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलग-अलग स्थानों पर हुई घटनाओं में 3 बालक छत से गिरकर व एक पेड़ से गिरकर घायल हो गया। वहीं एक बालिका पेड़ गिरने से नीचे दबकर घायल हो गई। सभी घायलों को परिजन ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। यहां उपचार किया जा रहा है और सेहत में सुधार हुआ है।
विज्ञापन

सिकंदराराऊ निवासी सर्वेंद्र ने बताया कि 4 वर्षीय बेटा लोकेंद्र छत पर खेल रहा था। बरसात होने पर नीचे उतरते समय सीढि़यों से पैर फिसल गया और लुढ़कते हुए नीचे आ गिरा। मेडिकल कॉलेज में उसे भर्ती कराया है। दूसरी घटना में कस्बा व थाना सिढ़पुरा जिला कासगंज निवासी मनीष बाबू ने बताया कि 10 वर्षीय बेटी रजनी छत से गिरकर घायल हो गई। शहर के शिकोहाबाद रोड निवासी चरन सिंह ने बताया कि 9 वर्षीय पुत्र पुनीत घर के बाहर लगे पेड़ से जामुन तोड़ रहा था। पैर फिसलने से नीचे गिरकर घायल हो गया।
थाना मिरहची के गांव हजरतपुर निवासी हरवीर ने बताया कि 4 वर्षीय बेटा नन्ने छत से उतरते समय सीढि़यों से गिरकर घायल हो गया। इसके साथ ही थाना बागवाला के गांव धारिकपुर निवासी राकेश कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह 5 वर्षीय बेटी माधुरी घर के बाहर एक पेड़ के नीचे खेल रही थी। तेज हवा चलने से पेड़ गिर गया और उसके नीचे दबकर वह घायल हो गई। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें