एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र के अमरौली मार्ग पर रविवार को डंपर और कार की भिड़ंत हो गई। कार में सवार 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी से रेफर कर दिया गया।
कार सवार लोग पटियाली जनपद कासगंज से फर्रुखाबाद जा रहे थे। अमरौली की तरफ से आ डंपर से कार की टक्कर हो गई। हादसे में कल्लू, रेनू, राखी निवासी पटियाली, जदुनाथ निवासी लियोढैया, रेनू, राखी निवासी पटियाली व कार चालक आसिफ घायल हुए हैं।
कार सवार बालेंद्र मिश्रा ने बताया कि सामने से तेज रफ्तार ट्रक आया और टक्कर मार दी। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्वेश ने बताया कि घायलों को लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उच्च उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।