एटा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मेडिकल कॉलेज में 8 नवजातों ने जन्म लिया। उनके परिवारों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इन नवजात में 5 कान्हा (लड़के) और 3 कन्याएं शामिल हैं।
वैसे तो किसी भी घर में किलकारी गूंजने पर जश्न का माहौल रहता है, लेकिन किसी विशेष त्योहार पर बच्चों का जन्म हो तो खुशी दोगुनी हो जाती है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मेडिकल कॉलेज में 8 नवजात का जन्म हुआ है। जन्माष्टमी पर केवल कान्हा ही नहीं, बल्कि राधा स्वरूप बेटी ने भी जन्म लिया। रविवार की रात 12 बजे से लेकर सोमवार की शाम 5 बजे तक इन्होंने जन्म लिया।
कासोन निवासी अंजली के परिजन ने बताया कि जन्माष्टमी पर पुत्री का जन्म हुआ है। साक्षात राधा रानी के रूप में देवी आई हैं। पुत्री का नाम रखने पर बताया कि राधा नाम रखेंगे। पाड़म निवासी श्रीदेवी ने बेटे को जन्म दिया। यह दूसरा बच्चा है, बताया घर में कान्हा आए हैं। परिवार पूरा हो गया, पहली बेटी है। परिजन भी खुश हैं कि ऐसा दिन व समय सौभाग्य से मिलता है। अन्य के परिवारीजन भी खुश थे। बताया कि जन्माष्टमी पर घर में बेटा आया है, हमें तो साक्षात कान्हा मिला है।