फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 4जी स्मार्ट बिजली मीटर बताएगा कहां पर हो रही है चोरी

Tue, 05 Mar 2024 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। क्षेत्र में लंबे पैमाने पर हो रही विद्युत चोरी की रोकथाम व लाइन लॉस कम करने के लिए अप्रैल से क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी। उपभोक्ताओं के घर लगाए जाने वाले 4जी स्मार्ट मीटर आसपास के 40 मीटर एरिया में तार से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी का प्रयास करने वालों के बारे में जानकारी भी देगा। इतना ही नहीं बिजली का भुगतान करने के लिए मैसेज भी मुहैया कराएगा। समय से बिल जमा न करने वालों की आपूर्ति स्वयं ठप हो जाएगी।
विज्ञापन



ब्लॉक क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण इलाकों में लाखों विद्युत उपभोक्ता हैं। विभाग के लाख प्रयास करने के बाद भी अधिकांश उपभोक्ता समय से बिल जमा नहीं कर रहे हैं। बिजली चोरी की शिकायतें भी खूब हैं। इससे निजात के लिए विभाग अब स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी में जुट गया है। अप्रैल से इसकी प्रक्रिया शुरू होगी। विभागीय अफसरों की मानें तो यह मीटर खुद ही बिजली चोरों को पकड़ेगा और इसकी सूचना सीधे विभाग को देगा। मीटर के 40 मीटर के दायरे में जैसे ही वायर से कोई छेड़छाड़ होगी वह तुरंत सक्रिय हो जाएगा और विभाग को सूचित कर देगा। यही नहीं यह मीटर प्रीपेड होगा और उपभोक्ता को समय से पहले बिल भुगतान के लिए मैसेज देगा। अनदेखा करने पर अपने आप बिजली कट हो जाएगी। बिल भुगतान के बाद ही आपूर्ति शुरू हो सकेगी।

-

हर दिन बिजली खर्च की देगा जानकारी

4जी स्मार्ट मीटर की कई खूबियों में से एक यह भी है कि यह उपभोक्ता व विभाग दोनों को रोजाना होने वाली बिजली खपत की जानकारी भी उपलब्ध कराएगा। हर मीटर का एक अलग एप होगा। इसकी सहायता से उपभोक्ता एवं विभाग दोनों एक-दूसरे पर लगातार नजर रख सकेंगे। मीटर में प्रोग्रेस रिपोर्ट सुरक्षित रखने की व्यवस्था होगी। इसके माध्यम से विभाग किसी भी उपभोक्ता की ओर से खर्च की गई बिजली के आंकड़े को पांच साल तक देख सकेगा।
विज्ञापन

बर्जन
मीटर लगाने की टेंडर प्रक्रियाएं लगभग पूर्ण हो चुकी हैं उपभोक्ताओं के यहां 4जी स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। 40 मीटर एरिया में जैसे ही कोई तार से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी करने का प्रयास करेगा तो इसकी जानकारी तत्काल विभाग को देगा। बिजली का भुगतान करने के लिए मैसेज भी मुहैया कराएगा। समय से बिल जमा न करने वालों की आपूर्ति स्वयं ठप हो जाएगी। -ऋषिराम, अधिशासी अभियंता मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें