फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दुकानों के ऊपर पड़े टिनशेड बुलडोजर से हटवाए गए

Tue, 05 Mar 2024 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। उप जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार और अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में मंंगलवार को नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकानों के ऊपर टिन और छप्पर को जेसीबी से हटाया गया। साथ ही नाली के ऊपर बनी पटिया भी हटवाई गई।
विज्ञापन

उप अधिकारी प्रतीत त्रिपाठी के निर्देश पर नायब तहसीलदार अरविंद गौतम तथा अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सरल के नेतृत्व में मंगलवार को डाक बंगला से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया जो मैनपुरी रोड तक चला। अतिक्रमण हटाओ अभियान की सूचना जैसे ही लोगों को लगी दुकानदार टिन शैड स्वयं ही हटाने लगे। डाक बंगला और सराय बस स्टैंड पर छोटे दुकानदारों को अभियान में भारी नुकसान उठाना पड़ा। उप जिलाधिकारी प्रतीत त्रिपाठी ने कहा नगर में अभियान लगातार जारी रहेगा। व्यापारियों से कहा अतिक्रमण न करें और शासन प्रशासन का सहयोग करें। अभियान के दौरान नगर पालिका परिषद के सुनील कुमार गुप्ता, राजेश सक्सेना कुकू, अनेक सिंह, दिनेश यादव, राकेश गुप्ता, अमित गुप्ता, अंशुल द्विवेदी, अजय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें