फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 49वीं जूनियर स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ

Sun, 12 Oct 2025 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
शहर के श्याम बिहारी पब्लिक स्कूल में 49वीं जूनियर स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप में मुजफ्फरनगर और फिर
विज्ञापन
एटा। शहर के आगरा रोड स्थित श्याम बिहारी पब्लिक स्कूल में शनिवार को दो दिवसीय 49वीं जूनियर स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप का शुभारंभ किया गया। विभिन्न टीमों के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया और दर्शकों ने इसका आनंद लिया।
विज्ञापन

शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता ने किया। चैंपियनशिप में चार पूल में टीमों को विभाजित किया गया। पूल ए में बिजनौर, बरेली, और अलीगढ़ को शामिल किया गया। पूल बी में मुजफ्फरनगर, पीलीभीत और फिरोजाबाद पूल सी में शामली, मथुरा, इटावा और मैनपुरी पूल डी में सहारनपुर, आगरा, एटा और फर्रुखाबाद को शामिल किया गया। पूल ए में पहला मैच बिजनौर और बरेली के बीच मध्य हुआ जिसमें बिजनौर की टीम ने 23-7 से जीत हासिल की। दूसरा मैच बरेली और अलीगढ़ के बीच हुआ जिसमें अलीगढ़ 33-7 से जीती। तीसरे मैच में बिजनौर ने 33-15 से अलीगढ़ पर जीत हासिल की।
पूल बी में पहला मैच पीलीभीत और मुजफ्फरनगर के बीच हुआ जिसमें मुजफ्फरनगर ने 19-0 से जीत हासिल की। दूसरा मैच फिरोजाबाद और पीलीभीत के बीच हुआ जिसमें दोनों टीमें बराबर पर रहीं। तीसरा मैच फिरोजाबाद और मुजफ्फरनगर के बीच हुआ जिसमें मुजफ्फरनगर ने 36-14 से जीत हासिल की। पूल सी में पहला मैच मथुरा और शामली के बीच हुआ जिसमें शामली ने 41-26 से जीत दर्ज की। दूसरा मैच इटावा और मथुरा के बीच हुआ जिसमें दोनों टीम बराबर पर रहीं। तीसरा मैच मैनपुरी और शामली के बीच हुआ जिसमें दोनों टीम बराबर पर रहीं।
विज्ञापन

पूल डी में पहला मैच आगरा और सहारनपुर के बीच हुआ जिसमें आगरा ने 29-24 से जीत दर्ज की। दूसरा मैच फर्रुखाबाद और एटा के बीच हुआ जिसमें एटा ने 40-3 से जीत दर्ज की। तीसरा मैच एटा और आगरा के बीच खेला गया जिसमें एटा ने 34-32 से जीत दर्ज की। निर्णायक की भूमिका सचिन कुमार, कुलदीप यादव, लोकेश पचौरी, अखिलेश कुमार आदि ने निभाई। इस दौरान सदनवीर सिंह, विक्रांत यादव, ओमेंद्र प्रताप सिंह, संजय सिंह, विजय कुमार, शेखर सिंह, देवेंद्र सिंह, राजीव वर्मा, रजनीश यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें