अवागढ़। ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बरा भोड़ेला के परिसर में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें न्याय पंचायत क्षेत्र के बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
50 मीटर दौड़ में भानु प्रथम, ऋषि द्वितीय और प्रशांत ततीय रहे। बालिका वर्ग में रागिनी प्रथम, रीता द्वितीय, निधि तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में फिजा प्रथम, ज्योति द्वितीय एवं कामिनी तृतीय रही। जबकि अंशुल प्रथम, ऋतिक द्वितीय एवं अशद तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ में भानु प्रथम, नैतिक द्वितीय, अंकुश तृतीय रहे। बालिका वर्ग में शिवानी प्रथम, याचना द्वितीय, वर्षा तृतीय रही। जूनियर बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में रिहान प्रथम एवं हाशिम द्वितीय, अंकुश तृतीय रहे।
बालिका वर्ग में अनम प्रथम, फिजा द्वितीय, विशाखा तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में मोंटी प्रथम, आदेश द्वितीय एवं आयुष तृतीय रहे। बालिका वर्ग में रागिनी प्रथम, रीता द्वितीय, भावना तृतीय रही। जूनियर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में कुशल प्रथम एवं हिमांशु द्वितीय, ऋतिक तृतीय रहे। बालिका वर्ग में ज्योति प्रथम, कामिनी द्वितीय, नेहा तृतीय रही। 400 मीटर दौड़ में ऋषि प्रथम एवं अंकुश द्वितीय, भानु तृतीय रहे। बालिका वर्ग में शिवानी प्रथम एवं वर्षा द्वितीय रही। जूनियर बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में करन प्रथम, रिहान द्वितीय रहे।
बालिका वर्ग में राखी प्रथम, रजनी द्वितीय, शिवांगी तृतीय रही। लंबी कूद में शिवानी प्रथम, वर्षा द्वितीय रही। बालक वर्ग में हाशिम प्रथम, रिहान द्वितीय रहे। जूनियर बालक वर्ग की लंबी कूद में हासिम प्रथम, रिहान द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में राखी प्रथम, अनम द्वितीय रही। गोला फेंक में फरयाद अली प्रथम, गोपाल द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में तपस्या प्रथम, राखी द्वितीय रही। कबड्डी में जूनियर एवं प्राथमिक वर्ग में बरा भोड़ेरा की टीम विजेता रही। खो-खो बालक एवं बालिका वर्ग में नगला लोधा टीम और जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग में बरा भोड़ेला टीम विजेता रही। लोकनृत्य में नगला लोधा विद्यालय प्रथम रहा। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईओ अनिल कुमार एवं विशेष यादव ने किया।