फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 48400 वादों का हुआ निस्तारण

Sat, 08 Mar 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ करते जनपद न्यायाधीश दिनेश चन्द। स्रोत सूचना 
विज्ञापन
एटा। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया गया। 62380 में से 48400 वादों का निस्तारण किया गया। इसमें सभी बैंक के 630 मामलों का निस्तारण करते हुए लगभग 11 करोड़ रुपये की वसूली की गई।
विज्ञापन

लोक अदालत दीवानी न्यायालय के साथ ही तीनों तहसील पर आयोजित की गई। दीवानी न्यायालय में शुभारंभ जिला जज दिनेश चन्द ने किया। इसमें 21 परिवारिक मामलों का सुलह समझौता के आधार पर निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना के 145 मामलों का निस्तारण करते हुए करीब 7.73 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति दिलवाई गई। सीजेएम ने 3228 मामलों को निस्तारण किया। सभी राजस्व एवं चकबंदी न्यायालयों के लंबित 39990 वादों का निस्तारण किया गया। अहमद उल्लाह खां, दिनेश कुमार शर्मा तृतीय, प्रीती श्रीवास्तव तृतीय, मनीषा, अली रजा, शशिभूषण कुमार शाण्डिल, विकास गुप्ता, निशांत शाविया, नरेंद्रपाल राना आदि न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें