फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

456 टीमें पिलाएंगी पोलियो की दवा

Tue, 12 Apr 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
टास्क फोर्स की बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में आयोजित टास्क फोर्स की बैठक में  डीएम के विजयेन्द्र पाण्डियन ने कहा कि बच्चों को पोलियो की खतरनाक बीमारी से बचाने के लिए पोलियो की दवा जरूर पिलाएं। जिले में 456 टीमें जन्म से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को 16 अप्रैल से 21 अप्रैल तक घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाएंगी। 18 मोबाइल टीमें गठित की गई हैं। कोई भी बच्चा पोलियो ड्राप्स पीने से वंचित न रहे। इस बार बच्चों को ट्राइवेलेंट वैक्सीन दी जाएगी। सभी आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी से निभाएं। कार्य में लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने बच्चों की ब्लाक गंजडुंडवारा, पटियाली, सहावर व सोरों की ड्यू लिस्ट अपडेट न होने पर नाराजगी व्यक्त की। ब्लाक सहावर, कासगंज, सिढ़पुरा में कम टीकाकरण होने पर उन्होंने वहां की सीडीपीओ से स्पष्टीकरण लेने तथा निलंबित करने की कड़ी चेतावनी दी। बैठक में सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, सीएमओ डा. सत्य सिंह, डिप्टी सीएमओ, डा.वीके राजपूत, पीडी डीआरडीए, बीएसए, यूनीसेफ के डा. सफ दर अली खां सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इससे पूर्व कलक्ट्रेट परिसर से स्कूली बच्चों की पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई। जिलाधिकारी ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें