फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह: हाथों को थाम एक-दूजे के हुए 452 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को सकीट रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान और अलीगंज में सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ। इनमें 452 जोड़े हाथों को थाम एक-दूजे के हुए। एटा में 341 और अलीगंज में 111 जोड़ों की शादी कराई गई। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित दंपतियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

सकीट रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में लगे पंडाल में वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य जहां विवाह की रस्में पूरी हुईं। वहीं इस्लाम के मुताबिक निकाह की रस्म अदायगी भी कराई गई। सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि एक ही मंडल में भव्य तरीके से इतनी बड़ी संख्या में जोड़ों की शादी हो रही है। सरकार की मंशा है कि हर गरीब, जरूरतमंद को योजनाओं का लाभ मिले। सरकार गरीबों के लिए समर्पित है। जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल ने कहा कि जिले में गरीब युवक-युवतियों की शादी एक ही मंडप में कराने का प्रदेश सरकार का निर्णय सराहनीय है। इससे जिले के प्रत्येक पात्र परिवार को लाभान्वित किया जा रहा है। इस दौरान सांसद, डीएम सहित सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी, जलेसर विधायक संजीव दिवाकर, डिप्टी कलक्टर विवेक राजपूत, डीडीओ एसएन कुशवाह, समाज कल्याण अधिकारी रश्मि यादव आदि ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।
रीति रिवाज के साथ हुआ कार्यक्रम
जीआईसी मैदान में लगे पंडाल में 341 गरीब कन्या व वरों की शादी रीति-रिवाज के अनुसार कराई गई। 325 वर-वधु को हवन कुंड के सामने बैठाकर मंत्रोच्चारण के बीच विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया गया। वहीं 16 मुस्लिम समुदाय के जोड़ों का निकाह काजी द्वारा पढ़ा गया। वहीं अलीगंज में 108 हिंदू जोड़े व तीन मुस्लिम समुदाय के जोड़ों की शादी कराई गई।
विज्ञापन

लगाई गई फीवर हेल्प डेस्क
स्वास्थ्य विभाग द्वारा विवाह समारोह में गेट पर ही फीवर हेल्प डेस्क लगाई गई। इस दौरान पंडाल के अंदर जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के ताप की जांच थर्मल स्कैनर से की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें