फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बाइक पर बैठाकर पशुपालक की जेब से निकाले 45 हजार

Thu, 09 Jan 2025 10:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। बाइक पर लिफ्ट देकर जेबकट चोर गिरोह सक्रिय हैं। पहले एक किसान की जेब से 70 हजार रुपये निकाले गए थे। अब भैंस खरीदने जा रहे एक व्यक्ति को दो बाइक सवार बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। जेब काटकर 45 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव गदेसरा निवासी गजराज सिंह राघव ने जलेसर थाने में तहरीर दी है। बताया कि 5 जनवरी को भैंस लेने के लिए पुरदिल नगर जा रहा था। दोपहर लगभग 2 बजे के बीच जलेसर के अवागढ़ रोड रेलवे फाटक पर टेंपो से उतरा। तभी सफेद रंग की बाइक पर दो व्यक्ति आए और रास्ता पूछने लगे। उन्होंने रास्ता पूछने के बहाने बाइक पर बैठा लिया।
अवागढ़ रोड रेलवे फाटक से निधौली चौराहे के बीच जेब काटकर 45 हजार रुपये पार कर दिए। इसके बाद निधौली चौराहा पर बाइक से उतारकर चले गए। मेरा ध्यान जेब पर गया तो रुपये गायब थे। कोतवाली प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि घटना 5 जनवरी की है। अब तहरीर प्राप्त हुई है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें