फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील बार की 45 दिन चली अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। तहसील बार एसोसिएशन की 45 दिन से चली आ रही अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई। अपर जिला अधिकारी के आश्वासन बाद बार एसोसिएशन तहसील अध्यक्ष ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन की भ्रष्टाचार तथा अनियमितताओं को लेकर 8 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल बार एसोसिएशन से चल रही थी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी और कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामनरेश मिश्रा, सचिव रोहित चौधरी ने एसोसिएशन के सभागार में अधिवक्ताओं की पीड़ा सुनी और सदन में अधिवक्ताओं ने अधिकारियों के खिलाफ अपनी भड़ास निकाल कर अधिकारियों की कमियां गिनाई।
प्रमोद कुमार मिश्रा, बलवीर सिंह यादव, ओम हरि सक्सेना, अमरनाथ गुप्ता, राकेश चंद्र दीक्षित, वेद प्रकाश यादव, आनंद शाक्य, सुधीर शाक्य, मुकेश सक्सेना, प्रमोद कुमार सक्सेना, बृजेश कुमार शाक्य, रामेंद्र पाल पांडे आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें