फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पालिका की बोर्ड बैठक में 67.25 करोड़ के 409 प्रस्तावों पर मुहर

Mon, 01 Jun 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सोमवार को हुई नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सभासदों के सवालों के जबाव देती पालिकाध्यक्ष सुधा गुप
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका की सोमवार को हुई बोर्ड बैठक में 67.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर सभासदों ने सहमति जताई है। बैठक में लेखाजोखा प्रस्तुत करते हुए ईओ निहाल सिंह ने बताया वर्ष 2025-26 में पालिका की वास्तविक आय 50 करोड़ से अधिक थी जिसके सापेक्ष में 64 करोड़ रुपये से अधिक व्यय हुआ। वर्ष 2026-27 में 67.25 करोड़ रुपये व्यय का अनुमान है। बैठक में विभिन्न विकास कार्याें के 409 प्रस्तावों को मंजूर कर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया शहर के प्रमुख स्थल घंटाघर, हाथी गेट और परशुराम चौक का सौंदर्यीकरण कराते हुए लेजर लाइट से रोशन करने की योजना है। बैठक में पालिका के 30 सभासदों ने नगर के विकास पर चर्चा करते हुए अपने-अपने क्षेत्र की विभिन्न सड़कों-गलियों, नाले-नालियों, पुलिया के निर्माण संबंधी 409 प्रस्ताव रखे। इनको पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता की सहमति से पास किया गया। आगरा रोड चुंगी से प्रिंटिस गर्ल्स कॉलेज, पथवारी मंदिर से अंधी मोड़ तक, पटियाली गेट से मारहरा दरवाजे तक, पटियाली गेट से शिवसिंहपुर तिराहा तक मार्ग के निर्माण का भी प्रस्ताव है। बैठक में हिमांशु शर्मा, उमाकांत चतुर्वेदी, कोमल शर्मा, कफील अहमद, शांतनु चौहान, चंद्रप्रभा शर्मा, पीपी कुशवाह, अखिलेश दीक्षित, सुनील यादव, विकास यादव, अनुज जैन सहित 28 सभासद एवं पालिका का स्टाफ मौजूद रहा।



पानी की निकासी के मुद्दे पर ईओ से मांगा जवाब
शहर में जलभराव की समस्या है। समस्या की जानकारी देते हुए हुए सभासद बिजेंद्र गुप्ता बब्बू ने कहा बारिश का मौसम नजदीक है नाले-नालियों की सफाई कब कराई जाएगी। ईओ ने इस बारे में जानकारी दी। इस पर सभासदों ने श्रमिकों की संख्या बढ़ाने को कहा। सभासद बीना पचौरी ने अभियान चलाकर नाले-नालियों पर अतिक्रमण हटाने की मांग की। उन्होंने कहा नाले-नालियों पर अतिक्रमण से सफाई कार्य बाधित होता है। सफाई के मुद्दे पर सभासद राजू दुबे और पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता के बीच जमकर तकरार हुई।
विज्ञापन




समस्याओं को सामंजस्य से निपटाएं
बोर्ड बैठक में मौजूद सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने कहा बोर्ड के सभी सभासद पालिका परिवार के अभिन्न अंग हैं, शहर के विकास के लिए आपसी सामंजस्य जरूरी है। किसी भी मुद्दे पर बहस करने की बजाए आपस में बैठकर उसका निस्तारण कर शहर के विकास पर मंथन करें।

सोमवार को हुई नगर पालिका की बोर्ड बैठक में सभासदों के सवालों के जबाव देती पालिकाध्यक्ष सुधा गुप

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें