फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बुखार के 400 मरीजों ने लिया उपचार, महिला मलेरिया पीड़ित

Mon, 11 Aug 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज में सोमवार को मरीजों की भरमार रही। विभिन्न बीमारियों के करीब 2900 से अधिक मरीजों ने ओपीडी में उपचार लिया। मेडिसिन विभाग में बुखार के 400 मरीज आए। इनमें से एक महिला मलेरिया पीड़ित निकली।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में शनिवार काे रक्षाबंधन पर्व के कारण दोपहर 12 बजे तक की ओपीडी की गई। इसके कारण तमाम लोग दवा नहीं ले सके। अगले दिन रविवार का अवकाश पड़ गया। सोमवार सुबह 8 बजने से पहले ही पर्चे बनवाने के लिए लोगों ने काउंटर के बाहर कतार लगा ली थी। विभिन्न बीमारियों का इलाज लेने के लिए पूरे दिन में आए 2930 मरीजों ने पर्चे बनवाए। मेडिसिन विभाग में करीब 700 मरीजों को देखा गया जिनमें 400 मरीज बुखार से पीड़ित थे।

इस दौरान चिकित्सकों ने लक्षणों के आधार पर मरीजों की जांचें कराईं। 35 वर्षीय सुनील देवी निवासी मई बादामपुर मलेरिया पीड़ित निकली। उसने बताया कि 10 दिन से बुखार आ रहा था। गांव में दवा ली लेकिन कोई आराम नहीं मिला। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में दवा लेने के लिए आए थे। मलेरिया की पुष्टि होने के बाद संचारी रोग वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। वहीं करीब 40 मरीजों को सामान्य वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि बारिश के मौसम में लोग भीगने की वजह से बीमार पड़ रहे हैं। वहीं ऐसे मौसम में मच्छर अधिक पनपते है जिससे लोग मलेरिया की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें