फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 40 विद्यालयों ने हेल्थ केयर ट्रेड को अपनाया, 35 विद्यालयों में ली गईं अन्य ट्रेड

Fri, 14 Jun 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शैक्षिक सत्र में राजकीय सहित सहायता प्राप्त विद्यालयों में व्यवसायिक शिक्षा अनिवार्य की गई है। इसके तहत 18 ट्रेड की सूची भेजी गई। इसमें से प्रत्येक विद्यालय को दो ट्रेड चुनने को कहा गया। 40 विद्यालयों ने विद्यार्थियों के रुझान को देखते हुए हेल्थकेयर व ब्यूटी एडं वेलनेस ट्रेड को चिह्नित किया है। जबकि 35 विद्यालयों ने अन्य ट्रेड को लिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी संख्या में युवाओं का रुझान है। 10वीं के बाद से ही विद्यार्थी भविष्य में क्या करना है किस क्षेत्र में जाना है उसी के अनुसार विषयों का चयन करते हैं। जिससे आगे उन्हें पढ़ाई करने में दिक्कत न हो। सरकार व्यवसायिक शिक्षा पर जोर दे रही है। ऐसे में कक्षा 9 से 12वीं तक के शैक्षिक सत्र में व्यवसायिक शिक्षा पढ़ाई जाएगी। शिक्षा परिषद से 18 ट्रेडों की सूची डीआईओएस कार्यालय पर आई।
इसमें राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों को दो- दो ट्रेड चिह्नित करने के निर्देश दिए गए। डीआईओएस कार्यालय से सूची प्रधानाचार्यों को भेजी गई। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने विद्यार्थियों के रुझान को देखते हुए हेल्थकेयर सहित ब्यूटी एडं वेलनेस ट्रेड को चिह्नित किया है। प्रधानाचार्यों का कहना है कि विद्यार्थियों के रुझान के आधार पर ट्रेडों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य में रोजगार देख रहे विद्यार्थी
प्रधानाचार्यों ने बताया स्वास्थ्य सेवाओं में विद्यार्थी रोजगार के अवसर देख रहे है। हेल्थकेयर ट्रेड में विद्यार्थियों को कई जानकारियां दी जाएंगी। ऐसे में हेल्थकेयर ट्रेड को रखा गया है। इसके अलावा ब्यूटी एडं वेलनेस को रखा गया है। इस ट्रेड में छात्राओं का रुझान अधिक रहता है।
-
ट्रेडों को चिह्नित करने के लिए राजकीय सहित सहायता प्राप्त विद्यालयों को सूची भेजी गई थी। 40 विद्यालयों ने हेल्थकेयर व ब्यूटी एडं वेलनेस ट्रेड को चिह्नित किया है। जबकि 35 विद्यालयों ने अन्य ट्रेड ली हैं।
विज्ञापन

जीएस राजपूत, जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें