फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दिव्यांग शिविर में आए 36 आवेदन, 34 के बने प्रमाण पत्र

Mon, 27 May 2024 05:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सीएमओ कार्यालय में सोमवार को दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर का आयोजित किया गया। जिसमें 36 दिव्यांगाें के आवेदन आए। 34 के प्रमाण पत्र बनाए गए। जबकि जांच के लिए 1 को रेफर किया गया। वहीं एक का प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन



सोमवार को लगाए गए दिव्यांग बोर्ड में 32 दिव्यांग हड्डी, दो आंख और दो कान से संबंधित प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंचे। चिकित्सकों द्वारा परीक्षण के बाद हड्डी से संबंधित 31, आंखों से संबंधित दो दिव्यांग का प्रमाण पत्र बनाया गया। कान से संबंधित एक दिव्यांग का प्रमाण पत्र बना। एक आवेदन निरस्त किया गया। जबकि एक को जांच के लिए रेफर किया गया। एसीएमओ डॉ. राममोहन तिवारी ने बताया कि सोमवार को 34 दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाए गए हैं। यहां सुविधा न होने की वजह से एक को जांच के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें