फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से 30 हजार रुपये लेकर बदमाश फरार

Mon, 30 Jan 2017 12:28 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
खरावाड़ पुलिस चौकी के पास रात करीब साढ़े नौ बजे हुई वारदात - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
गल्ला व्यापारी के यहां गेहूं बेचने के बहाने पहुंचे बदमाश उसकी दुकान से मौका पाकर नकदी से भरा थैला लेकर बदमाश फरार हो गए। व्यापारी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

अमांपुर मार्ग नकासा बगिया के समीप सूरज पुत्र नेकसूलाल निवासी राजेंद्रनगर एक दुकान पर गल्ला का व्यापार करते हैं। रविवार की सुबह तीन बाइक सवार उनकी दुकान पर आए। जिनमें दो तो बाइक पर ही बैठे रहे जबकि तीसरा थैले में गेहूं लेकर उनके पास पहुंचा। उसने 38 रुपये में गेहूं को बेचा। उन्होंने उसे 30 रुपये दे दिए और 8 रुपये लेने के लिए वह उठकर दुकान के अंदर गए। तभी मौका पाकर बदमाश ने दुकान के शटर पर टंगा हुआ नकदी से भरा थैला उठा लिया और इसके बाद तीनों ही बदमाश नकदी का थैला लेकर फरार हो गए। बदमाशों को भागते देखकर उन्होंने चीख पुकार भी की, लेकिन जब तक अन्य दुकानदार एकत्रित होते और मामले को समझते बदमाश बाइक से फरार हो चुके थे। पीड़ित व्यापारी सूरज ने बताया कि थैले में लगभग 30,000 रुपये की नकदी थी। उन्होंने को मामले की रिपोर्ट अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें