फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार में चल रहे हजारों फर्जी स्कूल: निरंजन ज्योति

Sat, 28 Jan 2017 11:55 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
न‌िरंजन ज्योत‌ि - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने अलीगंज में चुनावी सभा के दौरान एटा बस हादसे को लेकर प्रदेश की सपा सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में हजारों फर्जी स्कूल चल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री बोलीं कि प्रदेश में सपा सरकार ने पांच साल में लूट की राजनीति की है। अलीगंज थाने में बालकराम की पीट-पीट कर हुई हत्या को मैंने लोकसभा में उठाया लेकिन सपा सरकार ने हत्याकांड को दबा दिया। भाजपा की सरकार बनते ही हत्याकांड की दोबारा जांच होगी और दोषी जेल में हाेंगे। उन्होंने कहा कि बसपा और सपा सरकार में गुंडे सड़कों पर घूमते हैं, भाजपा सरकार में गुंडे जेल में होते हैं। सपा और कांग्रेस का गठबंधन तो सांप और नेवला जैसा है। शनिवार को अलीगंज के हरसारी रोड स्थित जीएल कृषि फार्म हाउस पर जनसभा के दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह राठौर के समर्थन में वोट मांगे। साध्वी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा विकास की बात कही है। मोदी सरकार ने पूरे देश में विकास कार्य कराए हैं। कश्यप समाज की महिला को मोदी सरकार में मंत्री बना कर सम्मान दिया। सभा को फर्रुखाबाद के भाजपा सांसद मुकेश राजपूत, पूर्व सांसद डाक्टर महादीपक सिंह शाक्य आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें