एटा। एसएसपी के निर्देशन में बृहस्पतिवार को 27 पुरुष और दो महिलाओं सहित 29 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं। कोतवाली नगर पुलिस ने गडडू निवासी मारहरा दरवाजा, हृदेश कुमार निवासी श्याम विहार, दिनेश कुमार व शोमिल निवासी भगीपुर को पकड़ा है। कोतवाली देहात पुलिस ने होडिल काछी निवासी बिजौरी, विक्रम सिंह निवासी खेरिया लटूरी उर्फ विजेंद्र निवासी नगला पवल, हरवीर सिंह निवासी नगला भिखारी और रविकांत निवासी बारथर को पकड़ा है।
अलीगंज पुलिस ने जाकिर खां उर्फ पाले खां निवासी अकबरपुर कोट व कुंवरपाल निवासी नगला मोहन को गिरफ्तार किया है। निधौली कलां पुलिस ने अमित उर्फ अभिषेक और रणवीर उर्फ चीनी निवासी मंगरौली, चंद्रप्रकाश निवासी साधूपुर और विजय कुमार निवासी खिदरपुर को गिरफ्तार किया है। सकीट पुलिस ने बाबू निवासी मोहल्ला काजी और विक्रम सिंह निवासी राधेनगर को पकड़ा है। पिलुआ पुलिस ने सोनू निवासी मुखरना, मान सिंह निवासी जसवंतपुर व एक महिला वारंटी को भी गिरफ्तार किया है। जसरथपुर पुलिस ने रामसनेही और एक महिला वारंटी निवासी नगला चमन को पकड़ा है।
बागवाला पुलिस ने सुखवीर निवासी नगला लक्ष्मण, गौरव निवासी नसीरपुर और राहुल निवासी करतला को गिरफ्तार किया है। सकरौली पुलिस ने अनिल कुमार निवासी महापुर, नयागांव पुलिस ने संजीव कुमार निवासी करनपुर, मिरहची पुलिस ने ग्रीश बघेल निवासी जिन्हैरा और मारहरा पुलिस ने अरविंद कुमार निवासी मुहारा को गिरफ्तार किया है। एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि एनबीडब्ल्यू वारंटियों के खिलाफ चल रहा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।