एटा। मैटरनिटी विंग व जिला महिला अस्पताल में लग रहे ऑक्सीजन प्लांट का विद्युतीकरण 27.5 लाख रुपये से कराया जाएगा। इसके लिए बिजली की अलग से व्यवस्था की जाएगी। प्लांट की कुल लागत एक करोड़ रुपये से अधिक है। महिला अस्पताल में लग रहा ऑक्सीजन प्लांट बिजली से संचालित किया जाएगा। इसके लिए विद्युतीकरण कराया जा रहा है।
अलग से बड़ा ट्रांसर्फामर रखने के साथ ही अन्य उपकरण भी बदले जा रहे हैं। विद्युत निगम के कर्मचारियों ने प्लांट के विद्युतीकरण में 3.5 लाख रुपये का खर्चा बताया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा यह धनराशि विद्युत निगम को दे दी गई है। वहीं महिला जिला अस्पताल में निर्माणाधीन मैटरनिटी विंग में 24 लाख रुपये से विद्युतीकरण की बात कही गई है।