गुरुवार को विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से ब्लड बैंक परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस पुण्य कार्य में महिलाएं भी पीछे नहीं थीं। शिविर में 25 यूनिट रक्त जमा हुआ। गत वर्ष की तुलना में इस बार रक्तदान ज्यादा हुआ। पिछले साल 15 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ था।
सुबह साढ़े 10 बजे जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी पांडेय और सीएमएस डॉ. प्रदीप कुमार ने डीएम का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर डीएम ने अन्य लोगों को भी प्रेरित करते हुए कहा कि खून देने से किसी व्यक्ति के शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती है, बल्कि दूसरे की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित शिविर की सराहना भी की। साथ ही ब्लड बैंक की व्यवस्थाओं का हाल जाना।
इस मौके पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल मिश्रा गुट, रोटरी क्लब एटा, अग्रवाल क्लब, भारत विकास परिषद व आर्ट ऑफ लिविंग आदि संस्थाओं का सहयोग रहा। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रदीप कुमार ने शिविर में चाक चौबंद व्यवस्थाएं कराईं। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर एक बजे तक चला। शिविर में 30 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया, लेकिन 25 लोगों का ही खून लिया गया। शिविर में ब्लड बैंक के लैब टैक्नीशियन सचिन पाठक और दिलीप कुमार ने रक्तदान करने वालों की जांच की और उनका खून लिया।
इस मौके पर व्यापार मंडल मिश्रा गुट के महामंत्री दिनेश वार्ष्णेय, अतुल राठी, राकेश वार्ष्णेय, डेविड जैन, आलोक वार्ष्णेय, अशोक गुप्ता, साबिर मियां, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष नवनीत कुमार, सचिव सुनील गुप्ता, राहुल वार्ष्णेय, नीरा वार्ष्णेय, शशि गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।
इन लोगों ने किया रक्तदान
- रोटरी क्लब के अध्यक्ष राकेश वार्ष्णेय, आर्ट ऑफ लिविंग के जिला संयोजक विशाल अग्रवाल, युवा व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष अतुल राठी, नितिन वार्ष्णेय, अजय गुप्ता, आकाश, अमित गुप्ता, तरूण वार्ष्णेय, कैलाश जैन, गणेश वार्ष्णेय, सुनील कुमार, प्रसून वार्ष्णेय, अभिषेक चौहान, नवनीत कुमार, उमाकांत शर्मा, आलोक शर्मा, रिंकू यादव, सचिन, अमोद, कमलेश यादव, राहुल कपूर, अंशुल, प्रदीप, अरुण उपाध्याय एडवोकेट व संदीप शर्मा आदि ने रक्तदान किया।
अब खून की होगी जांच
एटा। ब्लड बैंक प्रभारी व पैथॉलोजिस्ट डॉ. मधूप कौशल ने बताया कि रक्तदान शिविर में रक्त देने वालों का रक्त एकत्रित किया जाएगा। इसके बाद दूसरे दिन ब्लड ग्रुप की जांच होगी। इसमें एचआईवी, एचसीवी, एचबीवी, वीडीआरएल, मलेरिया आदि बीमारियों की जांच होगी। रक्त में इनमें से कोई भी बीमारी पाई जाती है तो वह निष्क्रिय हो जाएगा।
खून लेने से पहले किया जाता है ब्लड प्रेशर चेक
रक्तदानकर्ता की उम्र कम से कम 18 से 55 वर्ष होनी चाहिए। कम से कम 40-45 किग्रा शारीरिक वजन होना चाहिए। रक्त लेने से पहले रक्तदानकतर्ना का ब्लड प्रेशर चेक किया जाता है। इसमें रक्तदान कर्ता का ब्लड प्रेशर 120/80 होना चाहिए। साथ ही पीलिया, एंटी रेबीज आदि बीमारियों से पीड़ित नहीं होना चाहिए।