फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीज किए जाएंगे 214 स्कूल वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पंजीकृत स्कूल वाहनों में से 174 वाहनों की फिटनेस समाप्त हो चुकी है। नोटिस दिए जाने के बाद स्कूल संचालक और वाहन स्वामियों ने इनकी फिटनेस नहीं कराई। वहीं 40 वाहनों की 15 साल की अवधि पूरी हो चुकी है। इन सभी वाहनों को सीज किया जाएगा। थानावार यह सूची पुलिस को भेजी गई है। जहां भी वाहन चलते मिलेंगे, उनको पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में 342 स्कूल वाहन पंजीकृत हैं। एआरटीओ प्रशासन ने 40 वाहनों का स्कूल पंजीकरण निरस्त करने व अन्य वाहनों की फिटनेस को लेकर स्कूल संचालकों को नोटिस भेजा। जिसमें एक सप्ताह का समय दिया गया, जो बीत चुका है। अब एआरटीओ ने कार्रवाई के लिए जिले के थानों में वाहनों की सूची बनाकर प्रपत्र भेजे हैं। जिससे थानाध्यक्ष वाहनों की पड़ताल पर उन्हें सीज करेंगे। और ऐसे वाहन बच्चों की जान से खिलवाड़ न कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें