फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में 201 मिले कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोरोना की दूसरी लहर में जिले में पहली बार सोमवार को 201 कोरोना पॉजिटिव मिले। इससे संक्रमित केसों का आंकड़ा बढ़कर 3687 हो गया है। जबकि स्वस्थ लोगों की संख्या 2585 है। वहीं बागवाला थाना क्षेत्र निवासी एक संक्रमित अधेड़ की मौत हुई है।
विज्ञापन

करतला निवासी अधेड़ तीन दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव आया था। स्वास्थ्य टीम ने उसे होमआइसोलेट कराया। रविवार रात उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां से सैफई मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें