20 खिलाड़ी स्टेट चैंपियनशिप के लिए चयनित
- फोटो : अमर उजाला
यूपी ओपन स्टेट के लिए कोठीवाल आढ़तिया महाविद्यालय के मैदान पर एथलेटिक्स का ट्रायल हुआ। जिसमें जिले के 20 खिलाड़ी चयनित किए गए। यह खिलाड़ी शनिवार से लखनऊ में आयोजित होने वाली दो दिवसीय स्टेट चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से यह ट्रायल आयोजित हुआ। इस ट्रायल में 100 मीटर दौड़ में रनदीप, अमित कुमार, रविकांत, 200 मीटर दौड़ में निकेतन, 400 मीटर दौड़ में यादवेंद्र, 600 मीटर दौड़ में अभय सक्सेना, कृष्ण यादव, 1000 दौड़ में संजय कुमार, लोकेंद्र सिंह चयनित हुए। लंबी कूद में गोविंद राघव, सुरेंद्र, ऊंची कूद में शिवम कुमार, जितेंद्र, भाला फेंक में देवेंद्र कुमार का चयन हुआ। बालिका वर्ग में 100 मीटर में मीनू धनगर, 200 मीटर में अंशिका उपाध्याय, 400 मीटर में खुशबू बघेल चयनित हुईं। डिस्कस थ्रो में पूजा चौहान, लंबी कूद में कीर्ति का चयन हुआ। संघ के संयुक्त सचिव सत्यवीर सिंह चौहान ने बताया कि ये सभी खिलाड़ी लखनऊ के स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित होने जा रही स्टेट चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। इस सफलता पर डा. प्रवीन सिंह जादौन, प्रधानाचार्य राजेश यादव, नीरज सक्सेना, संदीप राघव, गिरीराज सिंह, पंकज सक्सेना, शगुन शर्मा, अनुराधा, अंबिका, सोनम ने हर्ष जताया है।