फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क हादसों में महिला सहित 2 की मौत

Sun, 03 Aug 2025 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला सहित 2 लोगों की मौत हो गई। बागवाला थाना क्षेत्र में महिला सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आ गई। इसके अलावा कोतवाली नगर क्षेत्र में ट्रैक्टर से टकरा कर बाइक सवार युवक की जान चली गई।
विज्ञापन

गांव हमीरपुर थाना सिढ़पुरा निवासी सत्यवीर ने बताया कि मां ईश्वर देवी (55) शुक्रवार देर शाम पिता श्यामबाबू के साथ अलीगंज के गांव बलीपुरा जाने के लिए निकली थीं। वहां इनका मायका है। भाभी की मौत होने पर गमी में शामिल होने जा रही थीं। थाना बागवाला के करतला चौराहे पर सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस में उनको मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं।
दूसरी दुर्घटना में कोतवाली देहात के गांव किशनगढ़ निवासी रवि कुमार ने बताया कि भाई शीलेंद्र (20) शुक्रवार देर रात बाजार करके बाइक से घर लौट रहे थे। कोतवाली नगर क्षेत्र में गांव गंगनपुर के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजन को सूचना देते हुए शीलेंद्र को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों ही मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें