फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गांव सुर्जी में दिखे 2 मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत

Thu, 24 Jul 2025 05:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ब्लॉक अवागढ़ क्षेत्र के गांव सुर्जी में बृहस्पतिवार को सिंघाड़े के तालाब में दो मगरमच्छ दिखाई दिए। इसके कारण ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। वन विभाग की टीम ने अभी तक मगरमच्छ का रेस्क्यू नहीं किया है।
विज्ञापन

सुर्जी गांव में बृहस्पतिवार की सुबह सिंघाड़े के तालाब में दो मगरमच्छ दिखाई दिए। इसका सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ। दो लोग सिंघाड़े के तालाब में मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास कर रहे थे। हाथ में भाला और लाठी लेकर मगरमच्छ को पानी में खोजते रहे मगर पानी अधिक होने की वजह से मगरमच्छ नहीं पकड़ा जा सका।
जलेसर क्षेत्र के रेंजर गिरिजेश तिवारी ने बताया कि मगरमच्छ का रेस्क्यू करने की तैयारी की जा रही है। वन विभाग कार्यालय में इसकी सूचना दे दी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले अवागढ़ विकासखंड क्षेत्र के गांव कुशवा के तालाब में मंगलवार को मगरमच्छ का वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीण भयभीत थे। सूचना वन विभाग को दी गई। तालाब के आसपास कीचड़ अधिक होने की वजह से टीम तालाब तक नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन

डीएफओ सुंदरेशा ने कहा कि अवागढ़ क्षेत्र के दोनों गांव में वन विभाग की टीम को तैनात कर दिया गया है। चार दिन से मगरमच्छ पर निगरानी की जा रही है। अगर ये तालाब से बाहर निकलता है तो उसका रेस्क्यू किया जाएगा। ग्रामीणों के शोर-शराबे की वजह से वो तालाब में ही घुसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें