फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से 1.91 लाख वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। यातायात जागरुकता माह 1 नवंबर से शुरू हो गया है। लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन

अभियान के दूसरे दिन पुलिस की ओर से नियमों का पालन नहीं करने वाले 210 वाहनों का चालान किया गया। इनसे 1 लाख 91 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। यातायात प्रभारी बचान सिंह ने बताया कि शहर के मुख्य चौराहों पर आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जानकारी दी गई। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एवं अन्य माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया। शहर के मुख्य चौराहों पर होर्डिंग लगाए गए हैं और करीब 1000 पंपलेट बांटकर लाेगों को नियमों की जानकारी दी गई। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें