फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया अधिकारी समेत 18 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में मंगलवार को मलेरिया अधिकारी समेत 18 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। जबकि जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. हरप्रसाद सिंह को कोरोना से संबंधित कई जिम्मेदारियों स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गईं थीं। संक्रमित पाए जाने के बाद होम आइसोलेट किया गया है। संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और अब तक जिले में 79 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कोरोना संक्रमितों की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए मंगलवार को कोविड कंट्रोल सेंटर नियमित रूप से अपडेट करते रहने के लिए नोडल अधिकारियों को नामित कर दिया है। एकीकृत कोविड कमांड और कंट्रोल सेंटर का नियमित अनुश्रवण करने के लिए सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार और एएसडीएम द्वितीय राम नयन व जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश कुमार को सह नोडल अधिकारी नामित किया है। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि प्रतिदिन समीक्षा कर अपडेट कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें