एटा। यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा जीआईसी में शनिवार को हुई। सुबह की पाली में हाईस्कूल व शाम की पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा कराई गई। हाईस्कूल में 18 और इंटर में 9 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
जीआईसी में बने परीक्षा केंद्र में सुबह की पाली में हाईस्कूल के 318 परीक्षार्थियों का 9 विषयों का प्रश्नपत्र था। चेकिंग के दौरान प्रवेश पत्र देखकर परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। सुबह 8 से 11:15 बजे तक परीक्षा हुई। शाम की पाली में इंटरमीडिएट में 281 के सापेक्ष 272 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। यह दो बजे से शुरू हुई यह शाम 5:15 तक चली। इस दौरान केंद्रों पर स्टेटिक सहित सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहे। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की गई। डीआईओएस इंद्रजीत व्यवस्थाओं को देखने पहुंचे। बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। उत्तर पुस्तिकाओं को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच डबल लॉक में रखवाया गया है।