फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 177 की हुई जांच, युवक आया मलेरिया पॉजिटिव

Wed, 07 Aug 2024 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। संक्रामक रोग न फैले इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें शिविर लगा रहीं है। बुधवार को 5 गांव में शिविर लगाया गया। 177 बुखार पीड़ितों की मलेरिया की जांच हुई। इसमें एक युवक पॉजिटिव आया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बुधवार को गांव गाजीपुर पहोर, खेरिया, कवांर, सिरांव व भोपालपुर में स्वास्थ्य शिविर लगाया। 260 मरीजों का उपचार किया गया। 177 बुखार पीड़ितों की मलेरिया की जांच की गई। गाजीपुर पहोर निवासी 34 वर्षीय मुकेश मलेरिया पॉजिटिव आया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसका घर पर ही उपचार शुरू किया। इस दौरान 9 बुखार पीड़ितों की डेंगू कार्ड से जांच की गई। रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं 8 बुखार पीड़ितों का सैंपल एलाइजा की जांच के लिए लिया गया। जिले में मलेरिया से ग्रसित मरीजों की संख्या स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में 7 हो गई है। डिप्टी सीएमओ डॉ. सतीश चंद्र नागर ने फॉगिंग कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें