फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भाई दूज की जल्दी में हुए सड़क हादसों में 17 घायल

Sun, 03 Nov 2024 05:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। भाई दूज पर गंतव्य तक पहुंचने की जल्दी में रविवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में 2 महिलाओं सहित 17 लोग घायल हो गए। इनमें से 4 की हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। शेष का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

दोपहिया वाहन पर क्षमता से अधिक सवारी बिठाकर जल्दी पहुंचने की होड़ में लोग अपने साथ-साथ ही परिजन और बच्चों की जान को खतरे में डालने से नहीं चूक रहे हैं। रविवार को इसी प्रकार के नजारे शहर से लेकर देहात तक देखने को मिले। एक बाइक पर 4 से 6 सवारी तक बैठाकर लोग निकल रहे थे। सिर पर हेलमेट भी नहीं था।
थाना रिजोर क्षेत्र के गांव कन्हैया मोड़ के पास दो बाइक आपस में टकरा गईं। एक बाइक पर सवार गांव कल्यानपुर थाना मिरहची निवासी रामपाल उनकी पत्नी देवकी व भतीजी भारती घायल हो गईं। सभी लोग गांव नगला पंधारी थाना जसराना जिला फिरोजाबाद जा रहे थे। पुलिस ने इनको मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां से रामपाल की हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। जैथरा थाना क्षेत्र के बनार गांव निवासी किशनलता अपने मायके जा रही थी। रास्ते में दूसरी बाइक से टक्कर होने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गई। मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में राजकीय आईटीआई के पास कार व बाइक की टक्कर हो गई। इसके चलते बाइक पर सवार शिवम निवासी बदरिया और गुलशन व दिनेश निवासी हरिसिंहपुर और कार सवार श्यौराम, भावना, अवनीत व दीपक सभी निवासी नगला रावी थाना कोतवाली देहात भी घायल हो गए। सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। इसके अलावा अन्य सड़क दुर्घटनाओं में बलवीर और अवनीश निवासी मलावन, अमन निवासी लालपुर और आदित्य निवासी रेवाड़ी मोहल्ला, राजेंद्र निवासी नगला पीपल कोतवाली देहात, दिनेश निवासी बंथल थाना एका जिला फिरोजाबाद और उत्तराखंड निवासी उदयवीर सिंह घायल हो गए। इनमें से उदयवीर, राजेंद्र और दिनेश को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें