फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ओपीडी में प्रतिदिन 150 पहुंच रहे बुखार के मरीज

Thu, 30 Jan 2025 06:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दिन में तेज धूप निकल रही है। रात के समय सर्दी हो रही है। ऐसे में लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इसमें बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मेडिसिन विभाग में 150 मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


सुबह 8 बजे मेडिकल कॉलेज की ओपीडी शुरू हो जाती है। यह दाेपहर 2 बजे तक चलती है। यहां बड़ी संख्या में बीमारियों से ग्रसित लोग पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को यहां 1980 मरीजों के पर्चा बने। इस दौरान सर्वाधिक भीड़ मेडिसिन विभाग में रही। यहां दोनों कक्षों में 575 मरीजों को उपचार किया गया। चिकित्सकों ने बताया सर्दी, खांसी के साथ सीने में दर्द के मरीज आते हैं। बुखार के मरीजों की संख्या सर्वाधिक रहती है।
सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया दिन में तेज धूप पड़ रही है। लोग गला तर करने के लिए ठंडा पानी सहित अन्य पेय पदार्थ का प्रयोग करने लगे हैं। रात के समय तापमान कम होने से सर्दी हो जाती है। ऐसे में लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। खासकर बुखार घेरने लगा है। लोगों को अभी ठंडे पेय पदार्थ के सेवन से बचने के जरूरत है।
विज्ञापन


बच्ची को किया रेफर
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बृहस्पतिवार सुबह फिरोजाबाद जनपद के एका निवासी शेखर 6 माह की बेटी दिव्यांशी को लेकर पहुंचे। सर्दी-जुकाम से उसकी हालत बिगड़ गई थी। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। इसके अलावा गांव गिरौरा निवासी सर्वेश अपने 7 माह के बेटे रितिक को लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे। बताया कि इसे सर्दी हो गई है। चिकित्सक ने उपचार शुरू किया। बाद में वह उसे लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें