फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फॉलोअप- गला दबाकर की गई थी प्लंबर की हत्या

Thu, 30 Jan 2025 05:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा के ध्यानार्थ
विज्ञापन


थाना जलेसर क्षेत्र में बंबे में मिला था शव

संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। थाना जलेसर क्षेत्र में गांव पटना के पास मंगलवार को एक युवक का शव बंबे में उतराता हुआ मिला था। मृतक के भाई ने एटा पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर उसकी पहचान करते हुए दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि की गई है।
बाबरपुर सिकंदरा निवासी गब्बर सिंह ने बताया कि भाई शेरू उर्फ शेरा प्लंबर का काम करता था। एक ऑटो चालक आशिक अली से उसकी दोस्ती थी। पहले वह शेरू के घर के पास ही रहता था। यहां से जाकर टेढ़ी बगिया में रहने लगा। आरोप है कि इसी बीच शेरू से आशिक अली ने कुछ रुपये ले लिए थे जो मांगने पर वापस नहीं कर रहा था और जान से मारने की धमकी देता था। 8 दिन पहले भी विवाद हुआ था, तब भी आशिक अली और उसकी पत्नी ने शेरू को जान से मारने की धमकी दी थी। 27 जनवरी को शेरू घर से आशिक अली के यहां जाने की कहकर निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रात को नहीं लौटा तो हम लोगों को चिंता हुई, जब फोन लगाया तो मोबाइल बंद जा रहा है। जलेसर क्षेत्र में मंगलवार को बंबे में मिले शव की शिनाख्त शेरू के रूप में की गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि गला दबाने से दम घुट गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें