फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पटाखों से 15 लोगों की आंखें चोटिल, ले रहे उपचार

Thu, 23 Oct 2025 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में आंखों का परीक्षण करते चिकित्साकर्मी। संवाद
विज्ञापन
एटा। मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में बृहस्पतिवार को पटाखे जलाने पर चोटिल आंखों को लेकर मरीज उपचार लेने पहुंचे। इसके अलावा आंखों में जलन, नाखूना और मोतियाबिंद के मरीजों की भी नेत्र विभाग में भीड़ लगी रही। डाॅक्टर ने पटाखा जलाते वक्त सावधानियां बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में सुबह 8 बजे से आंखों के मरीज पहुंचने लगे। चिकित्सक के आने से पहले ही 20 मरीजों की लाइन लग चुकी थी। डॉ. अनिल ने कहा, दिवाली पर ज्यादातर आंखों में पटाखे की चिंगारी लगने के कारण आंखे चोटिल हो रही है। उन्होंने बताया कि 15 मरीज चोटिल आंखों, 20 मरीज आंखों में जलन, 10 मरीज नाखूना और 20 मरीज मोतियाबिंद के आए। परीक्षण के बाद सभी को उपचार दिया गया।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान..
- पटाखा जलाते वक्त सामान्य लैंस वाला चश्मा पहनें।
- आंखों में जलन होने पर साफ पानी से धोएं।
- आंख में चोट लगने पर उसे रगड़ें या दबाएं नहीं।
- आंख में सूजन होने पर ठंडी सिकाई करें।
- गंभीर स्थिति में चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें