कोतवाली देहात के गांव मिलावली में छत के ऊपर चढ़कर हाथ में असलाह लेकर धमकाता युवक। स्रोत वीडियोग
एटा। गांव मिलावली में एक युवक की ओर से असलहा लहराते हुए वर्तमान प्रधान को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसे ही एक मामले में बुधवार को ही थाना अलीगंज के गांव विजैदेपुर पूर्व प्रधान की वर्तमान प्रधान ने पीटकर हत्या कर दी। कोतवाली देहात पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कोतवाली देहात के गांव मिलावली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक हाथ में अवैध असलहा लेकर गाली-गलौज कर रहा है। छत के ऊपर घूम रहा युवक वर्तमान प्रधान राजू को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहे युवक का नाम बताया जा रहा है। इसके ऊपर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कई मुकदमे दर्ज हैं। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।