एटा। अलग-अलग स्थानों पर रविवार की रात व सोमवार को हुए सड़क हादसों में 3 कांवड़ियों सहित 15 लोग घायल हो गए। इनमें से 4 की हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया गया है।
रविवार की रात अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पूरन निवासी सुनहरी नगर, दिनेश निवासी नारायण नगर, पूनम निवासी न्यू रैवाड़ी मोहल्ला और योगेश निवासी रेलवे कॉलोनी घायल हुए हैं। इसके अलावा कांवड़िया चंद्रप्रकाश निवासी अलीनगर फिरोजाबाद, प्रवीन व देवकरन निवासी आगरा घायल हो गए।
अन्य सड़क दुर्घटनाओं में बारथर निवासी आकाश और सूर्यप्रताप, नगला समल निवासी राकेश बाबू और श्रीकरा निवासी नरेश कुमार, राजू निवासी सियपुरा सिकंदराराऊ जिला हाथरस, धर्मेंद्र निवासी फर्रुखाबाद और सोनपाल निवासी पीलीभीत घायल हुए हैं।
स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया। यहां से चंद्रप्रकाश, राजू, धर्मेंद्र और सोनपाल की हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया गया है।