फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बैंक ग्राहक सेवा केंद्र खुलवाने का झांसा देकर 1.44 लाख रुपये ठगे

Tue, 22 Jul 2025 05:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एचडीएफसी बैंक का मैनेजर बोल रहा हूं...अवागढ़ में ग्राहक सेवा केंद्र खुलवा दूंगा। इस झांसे में लेकर जालसाजों ने एक व्यक्ति से 8 बार में 1.44 लाख रुपये खाते में डलवाकर ठगी कर ली। शिकायत के बाद थाना सायबर क्राइम की पुलिस टीम जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

कस्बा व थाना अवागढ़ के मोहल्ला कोलियान निवासी रितिक शर्मा ने रिपोर्ट में लिखा है कि आगरा रोड पर एक बाइक एजेंसी के सामने फोटो स्टेट व टाइपिंग की दुकान करता है। 7 मई को दोपहर के समय एक अज्ञात व्यक्ति का फोन कॉल आया और उसने खुद को एचडीएफसी बैंक का मैनेजर बताया। कुछ देर बात करने के बाद कहा कि आपको अवागढ़ कस्बा में ही एचडीएफसी बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र खुलवा देंगे। इसके बाद व्हाट्सएप पर कुछ दस्तावेज भेजकर झांसे में ले लिया।
ग्राहक सेवा केंद्र खुलवाने के लिए एक फॉर्म भरने की बात कहकर उसी दिन 3600 व 12000, 8 मई को 10000, 9 मई को 15000 व 25000, 10 मई को 20000, 12 मई को 25500 और 13 मई को 32947 रुपये खाते में डलवाए। इसके बाद भी जब और रुपयों की मांग की तो मामला फर्जी मालूम पड़ा। 16 मई को साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। सीओ सदर व साइबर क्राइम पर्यवेक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश भी का जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें