एटा। थाना मलावन क्षेत्र के गांव लाखापुर में बाइकों के टकराने को लेकर शनिवार देरशाम दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई थी। इस मामले में रविवार रात दोनाें ओर से तहरीर देकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए हैं। 13 लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
गांव लाखापुर निवासी सूरज सिंह ने गांव के ही मुकेश बाबू, रूपराम, शिवम उर्फ शिम्मा, लालाराम, सत्तन, अनूप सिंह, छोटू और दिनेश के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। बताया कि भतीजे का नामकरण था, इसमें मौसी का लड़का सूरज मामी को धुमरी से लेकर आ रहा था। गांव में प्रवेश किया, तभी मुकेश बाबू ने रास्ता घेर लिया और गालीगलौज की जाने लगी। एकराय होकर फायरिंग कर दी।
दूसरे पक्ष के मुकेश ने सूरज सिंह, अजयपाल, शिव कुमार, रन सिंह और बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि वह अपने घर के सामने खड़ा था, तभी सूरज ने बाइक ऊपर चढ़ा दी और गाली गलौज करने लगा। तमंचे से फायर किया। इसके बाद सूरज सिंह आदि ने घर पर आकर फायरिंग की गई। थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। दोनों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच कराई जा रही है।