फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: संयुक्त ट्रायल में 120 खिलाड़ियों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में एटा व कासगंज जिलों का संयुक्त क्रिकेट ट्रायल मंगलवार को कासगंज क्रिकेट अकादमी मैदान पर आयोजित किया गया। अंडर-14, अंडर-16 व अंडर-19 आयु वर्ग के लिए हुए इस ट्रायल में लगभग 120 खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख यशवीर राजपूत व जिला क्रिकेट एसोसिएशन एटा के अध्यक्ष स्वागत पचौरी ने फीता काटकर किया। ट्रायल के दौरान अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन से आए मुख्य चयनकर्ता हेमंत शर्मा, सैफ अनवर व अमित राजोरिया ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का गहन मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला क्रिकेट एसोसिएशन एटा के सचिव अखिल दीक्षित व जिला क्रिकेट एसोसिएशन कासगंज के सचिव चेतन कुमार ने आयोजन के सफल संचालन हेतु अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक बंसल व सचिव फसाहत अली का आभार व्यक्त किया। मोहसिन रजा, परवेज, सनी, मनोज, अंकित, दुष्यंत, साकिब, रोहित सहित अन्य पदाधिकारी व खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें