फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पानी से भरी देग में गिरा 12 माह का मासूम, डूबकर माैत

Mon, 27 Jul 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
कार्तिकेय का फाइल फोटो - फोटो : samvad
विज्ञापन
मिरहची(एटा)। गांव रसूलपुर गढ़ौली में सोमवार दोपहर 12 माह के मासूम की पानी से भरी देग में डूबने से मौत हो गई। घटना के समय बच्चे की मां आंगन में पशुओं को चारा डाल रही थी। इसी बीच नींद से जागा मासूम चारपाई से उतरते समय असंतुलित होकर पास रखी पानी भरी देग में जा गिरा। परिजन बच्चे को निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पीड़ित दुर्गेश का 12 माह का पुत्र कार्तिकेय सोमवार दोपहर घर में चारपाई पर सो रहा था। उसकी मां आंगन में पशुओं को चारा डालने में व्यस्त थी। इसी दौरान कार्तिकेय की नींद खुल गई। वह चारपाई से नीचे उतरने लगा और संतुलन बिगड़ने से पास रखी पानी से भरी देग में जा गिरा। कुछ देर बाद जब मां कमरे में लौटी तो बच्चा चारपाई पर नहीं था। उसने घबराकर आसपास तलाश शुरू की। तलाश के दौरान मासूम पानी की देग में उल्टा पड़ा मिला। मां की चीख सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। बच्चे को तुरंत बाहर निकालकर मिरहची कस्बे के एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक के अनुसार पानी में डूबने से दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कार्तिकेय परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से घर में चीख-पुकार मच गई। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता और अन्य परिजन भी सदमे में हैं। रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। गमगीन माहौल में मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें