फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 करोड़ रुपये खर्च फिर भी नसीब नहीं हो रहा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका ने शहर में पानी की आपूर्ति की पाइपलाइन बिछाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर दिए। उसके बाद भी कुछ मोहल्ले ऐसे हैं जहां अभी तक पानी की आपूर्ति नहीं पहुंच रही है। वार्ड 12 में करीब तीन साल पहले पानी की पाइपलाइन डाली गई थी, लेकिन आज तक वहां पानी नहीं पहुंच रहा है। जबकि घरों में पानी की आपूर्ति के लिए कनेक्शन तक दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

पूरे शहर की जलापूर्ति दुरुस्त करने के लिए जल निगम ने 11.10 करोड़ रुपये की लागत से पाइप लाइन डलवाकर घर-घर कनेक्शन दिए हैं। वार्ड संख्या 12 में स्थित घरों में भी पानी के कनेक्शन हो गए, लेकिन आपूर्ति नहीं मिली। वार्ड के नगला भजा, नेहरू नगर और हिंदू नगर में पानी की आपूर्ति नहीं पहुंच रही है। जिसकी वजह से लोगों को पानी के अन्य स्रोतों को तलाशना पड़ रहा है। सभी घरों में सबमर्सिबल नहीं है। ऐसे में लोग आसपास लगे हैंडपंप या सबमर्सिबल वाले घरों से पानी ढोने को मजबूर हैं। मोहल्ला वासियों का कहना है कि तीन साल पहले घरों में पानी के नल तो लगा दिए गए, लेकिन उनमें पानी की एक बूंद तक नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें