फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईबी की रिपोर्ट: जिले में नहीं तीसरी लहर से बचने के पुख्ता इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर लगभग शांत हो चुकी है। चिंता तीसरी लहर को लेकर जताई जा रही है। अगस्त-सितंबर में इसकी संभावना जताई गई है। इसे लेकर इंतजामों पर विशेष जोर दिया जा रहा है, लेकिन चौंकाने वाली बात है कि जिले में इसे लेकर कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। यह दावा इंटेलीजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट में किया गया है। यह रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।
विज्ञापन

तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए शासन ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इस पर विभागीय अधिकारी तमाम तैयारियां कराए जाने का हवाला दे रहे हैं। हकीकत पता करने के लिए शासन ने इंटेलीजेंस ब्यूरो से इसकी रिपोर्ट मांगी। भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि जिले में अभी तक तीसरी लहर से बचाव के पुख्ता इंतजाम नहीं हो पाए हैं। यहां एमसीएच (मदर एंड चाइल्ड) विंग सहित अन्य स्वास्थ्य इकाइयों पर 70 पीआईसीयू (पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट) बेड की तैयारी चल रही है। एमसीएच विंग सहित बागवाला सीएचसी व चुरथरा पर कार्य प्रगति पर है, लेकिन पांच स्वास्थ्य इकाइयों पर पीआईसीयू के लिए कोई भी तैयारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें