फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में भंवरपाल प्रथम

Thu, 01 Dec 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तीन दिवसीय जिला समारोह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एटा। तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी प्रताप सिंह भदौरिया ने किया। उन्होंने खेलकूद को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि इससे शरीर ही नहीं मन मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन

100 मीटर जूनियर बालक दौड़ में भंवरपाल अलीगंज प्रथम, जयवेंद्र जैथरा द्वितीय, शीतलपुर ब्लाक के ननीश तृतीय रहे। बालिका वर्ग में पूजा जलेसर प्रथम, नीरज जैथरा द्वितीय एवं अवागढ़ की रजनी तृतीय रहीं। इससे पूर्व विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्य ने कहा कि ऐसे आयोजनों से जिले की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन ही नहीं वरन प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर भी मिलता है। डीआईओएस एसपी यादव ने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहंी है बस मार्गदर्शन चाहिए। बीएसए एसएस यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन का विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नेशनल फुटबालर एवं क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव यादव भी मौजूद थे। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर स्वागत गान प्रस्तुत किया। ध्वजारोहण के बाद मार्च पास्ट सलामी ली गई। प्रावि पुलिस लाइन के बच्चाें ने सामूहिक पीटी का प्रदर्शन किया। उपस्थित लोगों में खंड शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पटेल, डॉ वंदना सैनी, एसपी सिंह, महेश पटेल, ओम प्रकाश अकेला, जितेंद्र सिंह,एएओ एके सक्सेना, डीसी संजय मिश्र, मदन राजपूत, संजय यादव, रजनीश यादव, दयानंद श्रीवास्तव, राजीव यादव बॉबी, राजीव वर्मा, देवेंद्र सिंह यादव आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें